Home Jharkhand आयुष विभाग हजारीबाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया
JharkhandSports

आयुष विभाग हजारीबाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

Share
Share

एक हजार से ज्यादा बच्चो ने लिया भाग,पौधा देकर सम्मानित किया आयुष विभाग ने

हजारीबाग :- आज जिला आयुष समिति हजारीबाग के तरफ से कर्जन ग्राउंड हजारीबाग में दसवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सुबह 6 बजे से योग कार्यक्रम की शुरुआत हुई और दो घंटे तक योगा अभ्यास हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षु आईएएस लोकेश बरंगे एवं सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेश कुमार जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एशियाई तिवारी झारखंड सेवा मंडल के सचिव सुबोध ओझा जिला आयुष मॉडल पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार साहब जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मकरंद मिश्रा जी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं महर्षि पतंजलि के
फोटो पर माल्यार्पण कर योगभ्यास सुरु किया ।

प्रसीक्षु आईएएस लोकेश बरंगे ने कहा की शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में सहायक होता है योग

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चो व कई संस्थानों के लोग मौजूद रहे ।
योगाभ्यास के दौरान जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस एन तिवारी ने कहा कि प्राचीन भारतीय पद्धति तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत ही आवश्यक है वहीं जिला नोडल आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद शाही ने योगाभ्यास करते हुए कहा कि योगाभ्यास से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है ।

आयुष विभाग के द्वारा पूरे जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र में भी योग आयुष चिकित्सको के द्वारा कराया गया ।

आज के इस कार्यक्रम में नवाबगंज के आर्य गुरुकुल के छात्र छात्राएं, आनंद कॉलेज के छात्र यदुनाथ कॉलेज के छात्र बिहार बालिका के छात्र सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र, आर्यावर्त आनंद धाम सिरसी के छात्र, जिला स्कूल के छात्र एवं झारखंड सेवा मंडल के योग प्रशिक्षक, समाजसेवी सुनील कुमार,डॉ मकरंद मिश्रा, डॉ विजय तिवारी डॉक्टर रंजना कुमारी, हरिनंदन विकास मुतुक हंसदा रामबली चौधरी संतोष कुमार पिंटू कुमार योग शिक्षक संजीव सिंह अनिल मिश्रा रेणु देवी रीना देवी अंशु कुमार हिमांशु कुमार, पूनम जायसवाल सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandPakur

जेटेट-2026 को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण; 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026...

ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...