Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस के मौके पर मदरसे में फहराया इस्लामिक झंडा

Share
Share
Khabar365news

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तिरंगे की जगह मदरसे में इस्लामिक झंडा लहरा दिया गया। स्थानीय लोगों में से किसी ने इसका वीडियो बनाकर इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। आनन-फानन में सुबेहा पुलिस और हैदरगढ़ तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। इसके बाद झंडे को नीचे उतरवाया गया. पुलिस ने हाफिज मोहम्मद सोहराब और मोहम्मद तफ्सील तबरेज निजामुद्दीन रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के प्राइवेट मदरसे का है।

इस्लामिक झंडा फहराने के बाद बांटी गई मिठाई

यहां गणतंत्र दिवस पर तिरंगा की जगह इस्लामिक झंडा फहराया गया. इसके बाद बकायदा बच्चों को मिठाई भी बांटी गई. लोगों के विरोध करने पर कहा गया कि उनके धर्म में तिरंगा झंडा नहीं फहराया जाता है. बताया जा रहा है कि झंडे को आसिफ ने फहराया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

हमारे यहां राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता

इस्लामिक झंडे का वायरल वीडियो देखकर लोगों ने नाराजगी जताई है। साथ ही लोगों ने पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल पर मामले की शिकायत की है। वहीं, मदरसे के हाफिज के बेटे सहिबान ने बताया कि यह मदरसा पिछले 15 वर्षों से चल रहा है। 26 जनवरी की सुबह आठ बजे अपना धार्मिक झंडा फहराया है। सहिबान ने कहा कि हमारे यहां राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता है, न ही कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम किए जाते हैं।

पुलिस ने किया केस दर्ज:

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया, “एक मौलवी साहब ने अपने प्राइवेट मदरसे में जबरदस्ती तिरंगे की जगह इस्लामिक झंडा का लहरा दिया है. इस मामले में केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

चढ़ावा चोरी का राज खुला, बाग में होता था चोरी के पैसों का बंटवारा

Khabar365newsअयोध्या। मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

20 दिन बाद FIR, चढ़ावा चोरी मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज

Khabar365newsमंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में करीब 20 दिन बाद पुलिस ने...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

14 महीने तक गलत फॉर्मूले से वसूला गया ईंधन अधिभार, आयोग नाराज

Khabar365newsउत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं से ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...