झारखंडब्रेकिंग

झारखंड की बेटी कनिष्का गोराई ने बॉक्सिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, विदेशी खिलाड़ियों को दी जबरदस्त टक्कर

Share
Share
Khabar365news

झारखंड

झारखंड हमेशा से खेल प्रतिभाओं की भूमि रहा है, और अब एक और नाम इस गौरवशाली सूची में शामिल हो गया है कनिष्का कुमारी गोराई। मूल रूप से चाईबासा की रहने वाली और वर्तमान में खेलगांव स्थित जेएसएसपीएस (JSSPS) की कैडर कनिष्का ने जॉर्डन के ओमान में आयोजित एशियाई अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में रूस, कतर, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ओमान, इंडोनेशिया, थाईलैंड, चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के प्रतिभावान मुक्केबाज़ों ने भाग लिया। ऐसे कठिन मुकाबले के बीच कनिष्का का प्रदर्शन सराहनीय रहा। लगातार विजयी अभियान के बाद वह सेमीफाइनल तक पहुंचीं, जहां उन्हें कजाकिस्तान की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा और ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

अपनी इस उपलब्धि के लिए कनिष्का को सीसीएल (CCL) के सीएमडी निलेंद्र कुमार सिंह द्वारा सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान न केवल कनिष्का के हौसले को बढ़ाता है, बल्कि झारखंड की उभरती खेल प्रतिभाओं को भी प्रेरित करता है। कनिष्का ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “छोटी-छोटी गलतियों की वजह से मैं गोल्ड मेडल से चूक गई, लेकिन अगली बार जब कजाकिस्तान की यही खिलाड़ी मेरे सामने आएगी, तो मैं उसे हराकर दिखाऊंगी।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...