Jharkhandब्रेकिंग

FSO और CDPO रिजल्ट की मांग को लेकर JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC सचिव से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

जेपीएससी द्वारा आयोजित सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा के परिणाम जारी करने की मांग को JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो और प्रतिनिधिमंडल ने जेपीएससी सचिव संदीप कुमार से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि उन्होंने सचिव को अवगत कराया कि फूड सेफ्टी ऑफिसर और सीडीपीओ परीक्षा का रिजल्ट अब तक जारी नहीं किया गया है, जिससे प्रतियोगी छात्रों का जेपीएससी पर से भरोसा उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के 18 महीने बाद भी परिणाम लंबित है, जिससे अभ्यर्थियों का धैर्य टूटता जा रहा है।

देवेंद्र नाथ महतो ने आगे बताया कि सचिव संदीप कुमार ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि 20 सितंबर 2025 तक फूड सेफ्टी ऑफिसर की संशोधित उत्तर कुंजी (रिवाइज्ड आंसर की) जारी की जाएगी, और सितंबर के अंत तक सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर दोनों परीक्षाओं का परिणाम प्रकाशित किया जाएगा। सचिव से मिले इस आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने अपना प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया। मौके पर मौजूद छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि छात्रों के हक और अधिकारों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र नाथ महतो, सत्यनारायण शुक्ला और सौरभ कुमार शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhSocial

15 अप्रैल को सीएचसी पतरातू में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू प्रखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति और मुखिया निधि सिंह ने घाट का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत अंतर्गत डाडीडीह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...