झारखंडब्रेकिंग

गोड्डा : पुलिस अधीक्षक ने मेहरमा थाना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share
Share
Khabar365news

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने मंगलवार को मेहरमा थाना पहुंचकर विधिवत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का मुआयना किया और थाना में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य प्रणाली की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाने में रखे अभिलेखों, केस डायरी, लंबित मामलों, फरियादियों के आवेदन तथा शस्त्रागार की भी जांच की। उन्होंने पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और नशा उन्मूलन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को गश्ती व्यवस्था दुरुस्त रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने की नसीहत दी। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। निरीक्षण के अंत में एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन को लेकर भी संतोष जताया और आवश्यक सुधार के सुझाव दिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...