Hazaribagh

सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जाम

Share
Share
Khabar365news

जालमाचौक (हजारीबाग)।
ग्राम लुपूंग की अमिया कुमारी (पिता स्व. गंगो महतो), जिनका 20 अगस्त को जालमाचौक के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, इलाज के दौरान 31 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

सोमवार 1 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों एवं परिजनों ने मृतका का शव जालमाचौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।

थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी सहित पुलिस-प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से बात कर उन्हें हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने शाम तक जाम हटा लिया।

गांव के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इस दौरान मौजूद रहे। प्रशासन की तत्परता और समझाइश से मामला शांत हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

मुठभेड़ में घायल शिक्षक गैंग का सदस्य निकला

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग में पुलिस के साथ मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...