झारखंडब्रेकिंग

स्थानीय और नियोजन नीति की मांग को लेकर JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में स्थानीय और नियोजन नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। इसी सिलसिले में जेएलकेएम के नेता और पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सोमवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि सरकार की लापरवाही के कारण आज तक न तो नियोजन नीति लागू हो पाई है और न ही स्थानीय नीति, जिसका सीधा नुकसान झारखंड की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार और स्थानीय लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है, जबकि बाहरी राज्यों से आकर लोग लाभ उठा रहे हैं।

महतो ने आगे बताया कि राज्यपाल से उनकी बातचीत सकारात्मक रही और उन्होंने इस मुद्दे पर सहयोग का आश्वासन दिया है। ज्ञात हो कि झारखंड में स्थानीय और नियोजन नीति को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। हालांकि सरकार की ओर से इस दिशा में कागजी पहल होती रही है, लेकिन जमीन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। यही वजह है कि यह मुद्दा बार-बार उठता रहा है और अब फिर से चर्चा में है। अब सबकी निगाहें राज्य की हेमंत सरकार पर टिकी हैं कि वह इस मांग पर क्या रुख अपनाती है और क्या झारखंड के युवाओं को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

वार्ड 11 में पानी का संकट गहराया, पार्षद निभा देवी ने DRM को सौंपा मांगपत्र

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

Khabar365newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को राष्ट्रपति...

Jharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गरीब आदिवासी का घर तोड़ने पर सीएम नाराज

Khabar365newsगिरिडीह में गरीब आदिवासी के आबुआ आवास तोड़े जाने के मामले में मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बिहार में साफ आसमान, 4-5 दिनों में 3-6°C बढ़ेगा तापमान

Khabar365newsबिहार के सभी जिलों में आज से आसमान साफ रहने की उम्मीद...