JharkhandpatratupatratuRamgarh

एस.पी.एल. (शारदा प्रीमियर लीग) की तैयारी अंतिम चरण में

Share
Share
Khabar365news

आगामी 11 जुलाई को माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी के हाथों से होगा टूर्नामेंट का शुभारंभ

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातु प्रखंड के पंचमंदिर पंचायत अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क में आई.पी.एल. के तर्ज पर शारदा प्रीमियर लीग ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा हैं । टूर्नामेंट को ले कोर कमिटी की बैठक पंच मंदिर पंचायत भवन में श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में रखी गई जिसका संचालन हेसला पंचायत के पूर्व मुखिया श्री बीरेंद्र कुमार झा ने किया । बैठक में आगामी टूर्नामेंट के सफल संचालन हेतु आखरी रूप रेखा तय की गई । मौके पर कोर कमिटी ने बताया कि देश में ग्रामीण स्तर में जो प्रतिभा हैं उन्हें तलाशने और तराशने का कार्य आई.पी.एल. कर रहा हैं उसी से प्रेरित हो कर हम सभी के लिए गए निर्णय के फलस्वरूप एस.पी.एल. का आयोजन सुनिश्चित किया गया है । एस.पी.एल. के इस सीजन में चार फ्रेंचाइजियों द्वारा टीम का गठन किया हैं । उक्त टीम में एक सफल ऑक्शन सेशन बाद प्रत्येक टीम में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन से रजिस्टर्ड 17-17 अंडर 14 के खिलाड़ी हैं । शारदा प्रीमियर लीग में पलानी नाइट राइडर्स के फ्रेंचाइजी पार्थ सारथी गुहा ठाकुरता, पतरातु सुपर किंग्स के फ्रेंचाइजी विक्की पाण्डेय, पंच मंदिर इंडियंस के फ्रेंचाइजी सुनील कुमार, रॉयल चैलेंजर्स मार्केट के फ्रेंचाइजी डॉ० मनोज कुमार अपनी टीम के साथ कड़ी टक्कर देने उतरेंगे । शारदा प्रीमियर लीग कमिटी क्षेत्रवासियों से अपील करती हैं कि मैच का आनंद लेने आए और बच्चों का मनोबल बढ़ाए । बैठक में एस.पी.एल. के संयोजक सूरज प्रसाद, संरक्षक गोविंद प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, राजू कुमार, चंदन कुमार, वीरेंद्र झा, अजित कुमार,सचिव विश्वजीत दत्ता, कोषाध्यक्ष राहुल रंजन,विश्वजीत दत्ता,राकेश शर्मा, अमित सिंह, अभिषेक कुमार जकाती,मीडिया प्रभारी राहुल प सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को सरैया टोला दामोदर मिनरल प्राइवेट...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

टीवी की आवाज बढ़ाकर वारदात को दिया अंजाम

Khabar365newsपटना। शातिर बदमाशों ने टीवी की आवाज तेज कर घर में घुसकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रेन मलेरिया से 8वीं मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Khabar365newsरांची। ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। ताजा...