HazaribaghJharkhand

ईचाक मोड़ में जानकी प्रसाद यादव का भव्य स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

Share
Share
Khabar365news

ईचाक प्रखंड क्षेत्र के ईचाक मोड़ स्थित बुधवार को झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया गया। वे चतरा जाने के क्रम में जैसे ही ईचाक पहुंचे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। यह कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। पूरे क्षेत्र में हेमंत सोरेन और जानकी यादव जिन्दाबाद जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट करते हुए इसे पिछड़ा वर्ग को मिला न्याय बताया। उन्होंने कहा कि जानकी यादव जैसे जननेता का पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनना सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव नीलकंठ महतो, बालकुमार महतो, सुनील शर्मा, अभिषेक मेहता गंगेश्वर मेहता राम जय मेहता दयानंद मेहता, कैलाश मेहता , रामफल मेहता,सत्येंद्र मेहता, संजय सिंह, विक्की खत्री, तुलसी मेहता, रामदीप मेहता, दिनेश मेहता, संतोष मेहता, सिकंदर दास, महेंद्र दास, अरविंद मेहता, प्रबिल मेहता,सफीक अंसारी सरफुल अंसारी, गुलाम मुस्तफा,पप्पू मेहता, राजू मेहता, अर्जुन मेहता, गोविंद मेहता समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, एक रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ गांव की समीप...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रामीणों ने किया विरोध, हैसला पंचायत में खेल बंद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंगलवार को हेसला पंचायत भवन के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

37 वां शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल में रामगढ़ का कब्जा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेलवे डीजल कॉलोनी के फुटबॉल मैदान...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

प्रथम पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु इमली ग्राउंड, हेसला में प्रथम पीवीयूएनएल...