Hazaribagh

कटकमसांडी थानाप्रभारी राज वल्लभ कुमार मुख्यमंत्री के हाथो होंगे सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग) अपने सेवा काल के दौरान अपनी उत्कृष्ट कार्यों व उपलब्धियों को लेकर कटकमसांडी के जांबाज थानाप्रभारी राज वल्लभ कुमार को स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथो मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। थानाप्रभारी राज वल्लभ कुमार ने विभिन्न थानों के अलावा
कटकमसांडी में भी कई गंभीर मामलों को उद्भेदन करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होने नशा उन्मूलन अभियान के तहत एक साल के भीतर चरस, ब्राउन शुगर के दर्जनों तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किए हैं। हाल में दो ट्रैक्टर व साइलेंट जेनरेटर चोरी होमामले में नई तकनीक से चतरा के एक गांव में ड्रोन कैमरा के माध्यम से चोरी हुई वाहन बरामद कर सफलता अर्जित की है। साथ ही चोरों की पहचान भी की गई है। उन्होने थाना क्षेत्र मे घटित कई गंभीर मामलों का उदभेदन भी कर चुके हैं। क्षेत्र में मृदुभाषी के रूप मे उनकी एक अलग पहचान है। पदक से नवाजे जाने पर क्षेत्रवासियों ने थानाप्रभारी को बधाई दिया है। उन्होने इस सफलता व सम्मान का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया है। उन्होने कहा कि सामाजिक सहयोग से पुलिस प्रशासन को समाज में शांति व्यवस्था कायम करने में काफी सहुलियत मिलती है। मैं तो सिर्फ समाज हित मे अपना फर्ज निभाने की कोशिश करता हूं और कोशिश करता हूं कि हमारे हाथो से किसी निर्दोष को सजा नही मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...