ChatraCrimeJharkhand

टीपीसी नाम पर लेवी मांगने वाला एक अपराधी गिरफ्तार, हथियार जप्त

Share
Share
Khabar365news

चतरा। टीएसपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाले एक अपराधी को चतरा पुलिस में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी अजय गंझू लावालौंग के कनवातरी गांव निवासी हैं।उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने चतरा में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। एसपी में बताया सूचना मिल रही थी की क्षेत्र में ठेकेदार कंपनियों से लेवी वसूली की फिराक में है। हजारीबाग के चुरचू थाना क्षेत्र के बोदर गांव निवासी मुखिया सहदेव किस्कू द्वारा भी लेवी की मांग की गयी थी। इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या 49/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड के उद्भेदन को लेकर सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम अभियान चला कर अजय गंझू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी अभियान में एसडीपीओ सहित एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट पुरुषोत्तम लाल शर्मा, लावालौंग थाना प्रभारी रूपेश कुमार, एसआई सूर्यप्रताप सिंह समेत अन्य कई जवान शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जारी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू् प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टीम...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...