Home deoghar देवघर। श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात एक जवान की हृदयाघात से मौत
deogharJharkhand

देवघर। श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात एक जवान की हृदयाघात से मौत

Share
Share

देवघर। श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात एक जवान की हृदयाघात से मौत हो गई, जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक जवान की पहचान वरदान उरांव के रूप में हुई है, जो गढ़वा जिला बल से ड्यूटी पर देवघर आया था। मूल रूप से वह रांची जिले के बोडो थाना क्षेत्र स्थित चाचकोपी गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की रात उसकी ड्यूटी बीएड कॉलेज परिसर में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही जवान की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से वापस देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया देवघर पुलिस की निगरानी में की जा रही है। जवान की आकस्मिक मृत्यु से पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक महकमे में गहरा शोक व्याप्त है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को कोयले से अक्टूबर में 1909 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

रांची। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अक्टूबर महीने में कोयले से...