Jharkhand

खिरगांव स्थित टैक्सी स्टैंड में झामुमो के कार्यकर्ता मिलन समारोह

Share
Share
Khabar365news


भाजपा ने झारखंड का लुटिया डुबोया–मुख्य अतिथि संजीव बेदिया

जदयू के नगर अध्यक्ष मो. यासीन अंसारी ने ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ झामुमो मे हुए शामिल
हजारीबाग–गुरूवार को खिरगांव स्थित टैक्सी स्टैंड मैदान में आयोजित झाममो के कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि सह मुख्य जिला संयोजक संजीव बेदिया ने उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सबोधित कर कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं की अहम व अग्रणी भूमिका रही है। मगर अलग राज्य बनते ही राज्य की सत्ता भाजपा के हाथो में आ गई। उन्होने आगै कहा कि झारखंड के लुटिया डुबोने में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। झारखंड का भविष्य गलत हाथों मे जाने से आज सूबे की जनता व युवा महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं। उन्होने आगे कहा कि आज भाजपा का हथियार ईडी व सीबीआई है, जिनके माध्यम से सरकार गिराने व किसी अन्य दलों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व नेताओ को जेल के सलाखों के पीछे भेजने की काम कर रही है। आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गलत आरोप लगाकर जेल भेजा गया है। मगर भाजपा को 2024 मे इन सबका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं संयोजक सदस्य नीलकंठ महतों ने कहा कि झारखंड मे सत्ता पाने के लिए भाजपा ने ईडी के बहाने हेमंत सोरेन को रास्ते से हटाने का काम किया है। मगर भाजपा के इस करतूत से झामुमो की शक्ति और मजबूत हो गई है। इसका असर आने वाले चुनाव में दिखेगा। कार्यकर्म के दौरान जदयू के नगर अध्यक्ष मो. यासीन अंसारी ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो का दामन थामा। मुख्य अतिथि संजीव बेदिया ने सभी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष राजा मोहम्मद, 15 सूत्री सदस्य नईम राही, तराना परवीन आदि ने सम्बोधित कर केंद्र में भाजपा शासन की विफलता को जमकर कोसा। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी महताब आलम, महेश विश्वकर्मा, मो. आरिज, मो. नौशाद, निसार अहमद आदि सैकड़ो सक्रिय कार्यकर्तागण मौजूद थे। एक मौके पर केंद्रीय समिति, जिला समिति के पदाधिकारी गण व सभी प्रखंड के अध्यक्ष सचिव , संयोजक मंडली के सभी सदस्यगण, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण, सदस्य गण,आनुषंगिक इकाई के सभी पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के सदस्य गण, सक्रिय कार्यकर्ता गण आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धोनी के जन्मदिन पर फ्री चाय पिलाता है देवघर का चायवाला

Khabar365newsदेवघर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रति...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नवजात की मौत की सूचना के बाद मां ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग,

Khabar365newsरांची। रिम्स में एक नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

धोनी के 45वें जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

Khabar365newsभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 45वें जन्मदिन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ED ऑफिस पहुंचे रामेश्वर उरांव, शराब घोटाला और बेटे से जुड़े मामलों में पूछताछ

Khabar365newsझारखंड के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव प्रवर्तन निदेशालय (ED) के क्षेत्रीय कार्यालय...