chaibasaJharkhand

कोल्हान रेंज के नव पदस्थापित पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने दिया योगदान

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा | पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय,चाईबासा के प्रकोष्ठ में नव पदस्थापित पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने कोल्हान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर योगदान दिया। चौबे चौथे भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के पदाधिकारी हैं। इससे पूर्व वे पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा झारखंड के पद पर पदस्थापित थे।

पदभार ग्रहण के उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज मनोज रतन चौथे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान रेंज के तीनों जिले में आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संचालित करना प्राथमिकता रहेगी विशेष रूप से चाईबासा जिला उग्रवाद ग्रसित होने के कारण चुनाव संचालित करना एक चुनौती रहेगी।

उसपर विशेष रूप से नजर रखा जाएगा। जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र अर्बन जनसंख्या बहुमूल्य क्षेत्र है, उसमें अर्बन क्राइम दर पर विशेष नजर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोल्हान रेंज के तीनों पुलिस अधीक्षक से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए बेहतर पुलिसिंग की जाएगी।

नव पदस्थापित पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि जल्द ही कोल्हान रेंज के तीनों पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी चुनाव के मध्य नजर रिव्यू मीटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

BIT मेसरा के दो छात्रों को 1 करोड़+ का पैकेज, रचा नया रिकॉर्ड

Khabar365newsरांची। झारखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान BIT मेसरा के दो छात्रों ने...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में विप्र फाउंडेशन झारखंड इकाई का शपथ ग्रहण

Khabar365newsराँची, विप्र फाउंडेशन कि झारखंड जॉन- 6 का शपथ ग्रहण समारोह रांची...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

भूमि अधिग्रहण मुआवज़ा विवाद: बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग

Khabar365newsपाकुड़। चंडालमारा–पाखरिया सड़क चौड़ीकरण परियोजना में भूमि अधिग्रहण और लंबित मुआवज़े का...