हजारीबाग

झामुमो का 47वां स्थापना दिवस, उमड़ा जनसैलाब — कटकमसांडी की मुखिया नूरजहां ने भी ली सदस्यता

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 47वां स्थापना दिवस जिले में भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया गया, जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे और पूरा मैदान जनसैलाब में तब्दील हो गया। कार्यक्रम ने जिले के राजनीतिक माहौल को नई ऊर्जा दी और पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत दिया।
इस भव्य आयोजन में एक खास आकर्षण कटकमसांडी प्रखंड की पेलावल दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां रहीं, जिन्होंने कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष राजा मोहम्मद के नेतृत्व में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुखिया नूरजहां ने कहा कि झामुमो की विचारधारा और राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि “मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता की सेवा करूंगी। पेलावल दक्षिणी पंचायत सहित पूरे क्षेत्र के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीबों के अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करती रहूंगी।”


उन्होंने आगे कहा कि कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष राजा मोहम्मद के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने नूरजहां के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। पूरे आयोजन में उत्साह, एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला, जिससे यह स्थापना दिवस समारोह यादगार बन गया।
इस मौके पर मुखिया नूरजहां के साथ सैकड़ो लोग शामिल थे मुख्य रूप से अनवर हुसैन, फारूक अंसारी, मुखिया पति मोहम्मद सफीक, कोरैशा खातून, अब्दुल मुकीम, अब्दुल करीम, मोहम्मद तुफैल,मोहम्मद जहीम, महेश विश्वकर्मा, सरिता देवी ,मोहम्मद असलम आदि शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार – पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsहजारीबाग जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत गदोखर गांव में रामनवमी के...

हजारीबाग

रामनवमी पर हजारीबाग में हिंसा की काली छाया: तीन घटनाओं से दहला जिला, गदोखर में युवक की दर्दनाक हत्या

Khabar365newsहजारीबाग। आस्था और श्रद्धा का पर्व रामनवमी इस बार हजारीबाग के लिए...