Home Jharkhand *संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार, श्रीमती आराधना पटनायक ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।*
Jharkhand

*संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार, श्रीमती आराधना पटनायक ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।*

Share
Share

रामगढ़: संयुक्त सचिव स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती आराधना पटनायक ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार सहित अन्य या वरीय अधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान श्रीमती पटनायक के द्वारा केंद्र सरकार की पहल “विकसित भारत संकल्प यात्रा” को लेकर जानकारी देने के क्रम में बताया कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ एवं कई महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में 15 नवंबर एवं अन्य जिलों में 22 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता वाहन को रवाना किया जाएगा। जागरूकता वाहन के माध्यम से सरकार की प्रमुख 17 योजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी, पोषण अभियान, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जागरूकता वाहन का प्रमुख उद्देश्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना, उनके बीच सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूकता फैलाना, लोगों से सरकार की योजनाओं को लेकर उन्हें मिल रहे लाभ से संबंधित फीडबैक लेना तथा उनके क्षेत्र में ही लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना है। इस दौरान श्रीमती पटनायक में रामगढ़ जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।**समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक के दौरान श्रीमती पटनायक के द्वारा रामगढ़ जिले में आयुष्मान भव: अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद से ली गई। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लोगों को मिल रहे लाभ की भी जानकारी ली। मौके पर श्रीमती पटनायक के द्वारा देश के कई हिस्सों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन प्रयासों को अधिकारियों के साथ साझा किया गया एवं एनएचएम डीएमएफटी तथा सीएसआर के माध्यम से रामगढ़ जिले में भी इस तरह के प्रयास किए जाने की बात उन्होंने कही। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...