
लोहरदगा जिले के किस्को मिडिल स्कूल मैदान में बीते रात्रि फ्रेंडशिप क्लब किस्को के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंडर 17 एवं सीनियर वर्ग रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष असलम अंसारी के नेतृत्व में इंटक नेता रेयाज अंसारी, समाजसेवी कृष्णा सिंह, हन्नान अंसारी, दुर्गा उरांव , मनौव्वर आलम, अशोक कुजूर व अन्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया। इस बीच हजारों खेल प्रेमियों से भरी मैदान में उत्साह चरम पर देखने को मिला। मालूम हो कि प्रतियोगिता में अंडर 17 के 32 और सीनियर वर्ग में 16 टीमें हिस्सा ली है।





Leave a comment