
लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट
लोहरदगा में शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ रामेश्वर उराँव विधायक कार्यालय लोहरदगा पहुँच आमजनों एवं पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात किया एवं विभिन्न समस्याओं का समाधान किया।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य,बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ, अबुवा आवास,प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड , वृद्धा पेंशन , मैया सम्मान योजना, भूमि विवाद से संबंधित कई आवेदन दिये गये जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए माननीय विधायक डॉ रामेश्वर उराँव ने संबंधित पदाधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान किया, एवं कहा जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा,
प्रखंड मुख्यालयों में भी जाकर जनसुनवाई करने का उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं और कठिनाइयों को उनके द्वार तक जाकर समझना और उसका समाधान करना है, गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुँचाना है इसके साथ साथ बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा,विधायक निधि के द्वारा भी विभिन्न कार्यों की प्रगति की जाएगी।
जनता की सभी समस्याओं का समाधान करना हमारा फर्ज है ,इस मौक़े पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, प्रमुख सुनीता कच्छप,युवा प्रदेश महासचिव विशाल डुंग डुंग, सामूल अंसारी, शहादत हुसैन, ऐनूल अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा परवीन, प्रखंड अध्यक्ष बुद्धदेव उरांव , शशिकांत उरांव, सिराजुल अंसारी,सोहराब अंसारी ,इकरामुल अंसारी, कुमार अभिषेक, असलम अंसारी, मुनवर आलम ,रौनक इकबाल, सुशीला देवी, अमृता देवी, अनिमा कुजूर , जगमनी उरांव, साकीम अंसारी, मुनी मिंज, रियाज अंसारी, हन्नान अंसारी ,विजय उरांव, एजाज अंसारी, आशिष भगत नारायण उरांव, कबीर अंसारी बिरसु उरांव, भदर उरांव, दयानंद उरांव, काले उरांव, रंजन उरांव, नाजिम अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, चमरा उरांव, राजमुनि उरांव, अमनी उरांव, मोहम्मद इकबाल गोविंद मांझी, ब्रजेश साहू शिवचंद्र उरांव ,जावेद अख्तर कुलेश्वर तूरी, राम भंडारी उरांव, हरिदास उरांव ,ज्याउद्दीन अंसारी ,सेक सादिक। सुमेश्वर भुइयां, रंजन उरांव, वासुदेव उरांव ,रफीक अंसारी ,जुवेर अंसारी, सुकरा पाहन, आदि मौजूद थे।





Leave a comment