रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
शुक्रवार को ग्राम पंचायत कोतो के मुंडा टोला आंगनबाड़ी केंद्र में मुखिया निधि सिंह के द्वारा लगभग 20 बच्चों के बीच बढ़ते ठंड को देखते हुए स्वेटर का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया निधि सिंह ने का कहा की अभी ठंड काफी बढा हुआ है और इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी काफी सजग रहने की जरूरत है
सुबह-सुबह पारा और भी गिर जाता है इसलिए बुजुर्गों को कोशिश करना चाहिए कि थोड़ा धूप हो जाए तब घर से बाहर निकले। मौके पर सेविका रीना देवी, सहायिका बसंती देवी , प्रथम चौधरी, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।
Leave a comment