Jharkhand

आज 2 जून को रिलीज़ हुआ लाल विजय शाहदेव की अगली फ़िल्म मेरे नैना तेरे नैना

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट,अमर गोस्वामी लोहरदगा

आकृति एंटरटेनमेंट प्रा लि द्वारा निर्मित और हिट मशीन खेसारीलाल यादव द्वारा अभिनीत फ़िल्म “मेरे नैना तेरे नैना” आज 2 जून को रिलीज़ हो गई है। लाल विजय शाहदेव द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अवधि भाषा बनी है, जिसे हिंदी के दर्शक भी आसानी से समझ पाएँगे। खेसारीलाल यादव के साथ इस फ़िल्म में ख़ुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, रीतू शर्मा, नीना चीमा, निशिकांत दीक्षित और चुनु मेहरा के अलावा फ़िल्म में मेहमान कलाकार के रूप में रवि भाटिया भी एक अहम रोल में हैं, जिन्हें दर्शक चर्चित टी वी सीरीयल योद्धा अकबर में सलीम की भूमिका में देख चुके हैं।  फ़िल्म के निर्माता राकेश डांग और दीपक सिम्हल हैं। फ़िल्म की कहानी को लेकर निर्देशक लाल विजय ने बताया कि यह 30 वर्षीय एक अनाथ लड़की, वासु और एक अनाथ लड़का माधव की अनोखी प्रेम कहानी की रहस्यमयी विषय पर आधारित फ़िल्म है। यह रूटीन फ़िल्मों से एकदम अलग है।

इस रहस्यमयी कहानी को पूरी तरह से बता नहीं सकते और इसको जानने के लिए दर्शकों को फ़िल्म देखना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि हाल में ही इसका ट्रेलर रिलीज़ किया गया था और दर्शकों के साथ साथ फ़िल्म समीक्षकों ने इसे बहुत सराहा है। फ़िल्म के दो गाने फ़िल्म रिलीज़ के पहले ही दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।  वहीं, उन्होंने अवधि भाषा में फिल्म बनाने की बात को लेकर कहा कि उनका लक्ष्य भारत के सभी मुख्य क्षेत्रीय भाषाओं पर फ़िल्म निर्माण कर एक नया कीर्तिमान बनाने का है। इस पर पिछले कई सालों से प्रयास जारी है । मालूम हो कि हिंदी फ़िल्मों के निर्माण के साथ लाल विजय ने क्षेत्रिय भाषाओं पर फ़िल्म बनाने को लेकर बहुत गम्भीर हैं। पिछले दो दशक से ज़्यादा समय से मुंबई में काम कर रहे लाल विजय ने बताया की क्षेत्रीय भाषाओं में उन्होंने सबसे पहले अपने प्रदेश झारखंड के नागपुरी भाषा पर “फूलमनिया” नामक फ़िल्म बनाया है, जिसे दर्शकों ने काफ़ी सराहा है।  यह फ़िल्म झारखंड की ज्वलंत मुद्दे डायन प्रथा पर आधारित थी। और अब अवधि में फ़िल्म “मेरे नैना तेरे नैना” लेकर आए हैं। वहीं फिल्म को लेकर खेसारीलाल यादव ने बताया कि इस फ़िल्म की कहानी और चरित्र को पहले ही बताना सही नहीं होगा। 

बस इतना ही कहूँगा कि पहली बार मैंने इतना सवेंदनशील और कठिन रोल निभाया है।  इस चरित्र को जीना मेरे लिए बहुत बडी चुनौती थी जिसे सफल बनाने में मैंने गम्भीर कोशिश की है।  यह फ़िल्म सच में आम फ़िल्मों से अलग है।  फ़िल्म की नायिका ख़ुशबू शर्मा ने बताया कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि ऐसा चुनौती भरा चरित्र जीने का मौक़ा मिलेगा।  जब निर्देशक लाल विजय ने मुझे इस रोल के लिए चुना तो मुझे ख़ुशी से ज़्यादा आश्चर्य हुआ कि मैं यह रोल कर पाऊँगी या नहीं।  निर्देशक लाल विजय ने बड़ी आसानी से फ़िल्म कब पूरी कर ली, मुझे पता भी नहीं चला।  फ़िल्म देखने के बाद मुझे लगा कि जिस मेहनत से मैंने काम किया वो सबको ज़रूर अच्छा लगेगा।  फ़िल्म की दूसरी नायिका कामाक्षी ठाकुर ने बताया कि मेरा रोल छोटा ज़रूर है, पर मेरी एंट्री कहानी का टर्निंग पोईंट है।  मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है और आशा है सबको मेरा रोल अच्छा लगेगा।   विशेष अतिथि कलाकार की भूमिका निभाने वाले रवि भाटिया ने बताया कि फ़िल्म का निर्देशन लाल विजय कर रहें हो तो मैं कोई रोल मना नहीं कर सकता चाहे वो किसी भी भाषा में हो। इस फ़िल्म में मेरी भूमिका छोटी ज़रूर है पर एक छाप छोड़कर जाने वाला है। फ़िल्म के छायाकार अजित सिंह हैं और संगीत सूरज शर्मा का है।  

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...