झारखंडब्रेकिंग

पिछले साल हुई थी शादी, पति-पत्नी ने की आत्महत्या

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़: पाकुड़ में एक पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों ही हिरणपुर थाना क्षेत्र के वीरग्राम के रहने वाले थे। पिछले साल ही दोनों की शादी हुई थी। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। मृतकों में अंकिम यादव और उसकी पत्नी नूतन देवी शामिल है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई होगी जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया। 

सदर अस्पताल के डॉक्टर मनीष ने बताया कि सल्फास खाने से पति-पत्नी की हालत गंभीर हो गई थी और परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के बाद स्थिति नाजुक देखकर दोनों को रेफर कर दिया गया। बाहर ले जाने के क्रम में सदर अस्पताल के पास ही पत्नी की मौत हो गई जबकि पता चला है कि पति की मौत पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में हुई है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर हिरणपुर थाना के एसआई शुकुल मरांडी और नगर थाना के एएसआई होपना मरांडी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नूतन देवी के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...