झारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में स्कॉर्पियो ने 2 युवक को कुचला, मौत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें 2 युवकों की जान चली गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे चरही-घाटो मार्ग पर तापीन के बयालीस नंबर चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि राजू और करण नामक 2 युवक आपस में बातचीत करते हुए सड़क के किनारे चल रहे थे। तभी चरही की ओर से घाटो की दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। 
इस दुर्घटना के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए हजारीबाग भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की रास्ते में मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही इलाके में फैली, लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना संभावित थी क्योंकि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 
वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की और उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही अज्ञात स्कॉर्पियो की पहचान कर ली जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और चश्मदीदों के बयान तथा इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...