देश - विदेश

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, कोलन कैंसर से थे पीड़ित

Share
Share
Khabar365news

इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी ने उनके निधन की पुष्टि की। पेले फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माने जाते हैं और तीन बार के विश्व कप विजेता रह चुके हैं।

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया। वह 82 साल के थे। इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी ने उनके निधन की पुष्टि की। पेले फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माने जाते हैं और तीन बार के विश्व कप विजेता रह चुके हैं। बेटी केली नेसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हम जो कुछ भी हैं, उन्हीं की बदौलत हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे दिग्गज फुटबॉलर अभी भी सेलेकाओ के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 95 मैचों में 77 गोल किए। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।

बता दें कि पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो था, लेकिन वह पेले के नाम से मशहूर हुए। उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1940 को ब्राजील के ट्रेस कोराकोएस में हुआ था। फीफा द्वारा उन्हें ‘द ग्रेटेस्ट’ का शीर्षक भी मिला। 82 वर्ष की आयु में पेले ने कोलन कैंसर के बाद अंतिम सांस ली। इसकी काफी समय से कीमोथेरेपी भी चल रही थी। पेले को 29 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ होने पर साओ पोलो के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उन्होंने कीमोथेरेपी का जवाब देना बंद कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingDelhiindiaINTERNATIONALNationalSocialदेशदेश - विदेशब्रेकिंगभारत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र जी का निधन

Khabar365newsयह सुनकर अत्यंत दुःख हो रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता,...

Breakingदेश - विदेशब्रेकिंग

कैटरीना कैफ बनीं मां, विक्की कौशल के घर गूंजा किलकारी

Khabar365newsबॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ माता-पिता बन गए...

BreakingJharkhandदेश - विदेशब्रेकिंग

अफ्रीका में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, वेतन रोकने पर लगाई वतन वापसी की गुहार

Khabar365newsझारखंड : झारखंड के हजारीबाग,गिरिडीह और बोकारो जिले के मजदूरों का विदेश...

BreakingINTERNATIONALदेश - विदेशब्रेकिंग

भारत दौरे से पहले पुतिन का अमेरिका को संदेश: पीएम मोदी बाहरी दबाव में नहीं झुकेंगे

Khabar365newsमास्को: अमेरिका के साथ जारी टैरिफ विवाद के बीच रूस के राष्ट्रपति...