रामगढ़: 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पदाधिकारी निर्वाचन समन्वय कोषांग सह अपर समाहर्ता श्री नेलसम एयोन बागे, निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम(कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट, विविपैट) का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।
Leave a comment