Jharkhand

शराब दुकान लूटकांड में खुलासा 4 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

GODDA : जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन मोड़ के समीप बिसाहा स्थित सरकारी शराब दुकान में हुए लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी सदर एसडीपीओ अशोक कुमार रविदास ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया. एसआईटी को मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने सीमावर्ती बिहार के बांका जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें दो के पास से देसी कट्टा व सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए. दोनों के खिलाफ बाराहाट थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर बांका

गिरफ्तार किए गए बाकी के दो आरोपियों का नाम सत्यम कुमार व अवधेश चौहान है. दोनों बांका के ही रहने वाले हैं. इनके पास से लूटी गई बाइक जेएच 17 एडी 9241, एक मोबाइल, एक पिस्तौल व सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए. उन्होंने पथरगामा की शराब दुकान में हुए लूटपाट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इन्हें भी जेल भेज दिया गया. शराब दुकान में लूट की घटना पांच जनवरी को हुई थी. बदमाशों ने शराब दुकान के नाइट गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बनाकर दुकान का ताला तोड़कर 82330 रुपए की शराब और काउंटर से 72010 रुपए नकद लूट लिए थे. जाते समय गार्ड की मोटरसाइकिल को लेकर भाग गए थे. छापेमारी टीम में एसडीपीओ अशोक रविदास के अलावा पथरगामा थाना प्रभारी रामसूरत यादव व अन्य अधिकारी शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...