Jharkhand

डॉ. इरफान – बेहतरीन होंगी धनबाद सहित पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं

Share
Share
Khabar365news

धनबाद | झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह तथा उपायुक्त माधवी के साथ संयुक्त रूप से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) का निरीक्षण किया।निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने के लिए विचार-विमर्श किया।

धनबाद जिला संथाल परगना का जोन है

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सेवा को बेहतरीन बनाना है। धनबाद जिला संथाल परगना का जोन है। आसपास के जिलों से मरीज को धनबाद रेफर किया जाता है, इसलिए यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।उन्होंने कहा कि बैठक में सभी स्पेशियलिस्ट चिकित्सकों के साथ अस्पताल को बेहतर बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि रांची के सदर अस्पताल मॉडल को एसएनएमएमसीएच में अपनाया जायेगा। इसके अंतर्गत धनबाद में भी निजी चिकित्सकों की सेवाएं ली जायेंगी। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को आनेवाले 06 माह में शुरू करना है। यहां कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी एवं आँकोलॉजी की सेवा भी शुरू करनी है। इससे यहां के मरीजों की यहीं ट्रीटमेंट की जा सकेगी।

एसएनएमएमसीएच में बड़ी तादाद में मरीज पहुंचते हैं

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि एसएनएमएमसीएच में बड़ी तादाद में मरीज पहुंचते हैं। जिस कारण यह ओवर क्राउडेड हो जाता है। इसलिए नए परिसर में ओपीडी, आईपीडी को शिफ्ट कर नई सेंट्रल लैब बनायी जायेगी। वहीं, अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को बेहतरीन तरीके से मेंटेन भी किया जायेगा।उन्होंने बताया कि वर्तमान में एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की 100 सीट है। जिसे वर्ष 2026-27 में 150 और उसके बाद 200 तक करने का प्रस्ताव है। जबकि, पीजी के लिए अभी 9 सीट है जिसे 59 करने का और 02 वर्ष के अन्दर 100 तक करने का प्रस्ताव है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ रांची के स्पेशलिस्ट कार्डियोलॉजिस्ट, आँकोलॉजिस्ट एवं न्यूरोलॉजिस्ट की टीम भी साथ में आयी है। सभी ने मिल कर एसएनएमएमसीएच के चिकित्सकों और विभिन्न विभागों के एचओडी के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवा को बेहतरीन बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, उपायुक्त माधवी, एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार लाल, डॉ. डीपी भूषण, डॉ. यूके ओझा, डॉ. बीके पांडेय, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, डॉ. राज लक्ष्मी के अलावा अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...