रांची। रांची में नए साल के जश्न में राजधानी रांची में शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। शहर में 31 दिसंबर को 4.53 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई। इससे पहले रांची में एक दिन में इतनी शराब की बिक्री नहीं हुई थी। एक दिन में अधिकतम 3 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री का अब तक का रिकॉर्ड रांची के नाम था, लेकिन 1 जनवरी को लगभग ₹3 करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी होने बाकी है। ऐसे में 2 दिनों में लगभग साढ़े 7 करोड़ रुपए की शराब रांची में बिक गई।
दूसरी ओर पूरे झारखंड की बात करें तो नए साल के स्वागत में लोग ₹45 करोड़ रुपए की शराब पी गए हैं। 1 दिसंबर को पूरे राज्य भर में ₹24 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड शराब की बिक्री हुई।
Leave a comment