CrimeRanchi

रांची एयरपोर्ट में यात्री के पास से जिंदा गोली बरामद

Share
Share
Khabar365news

रांची | बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में उस समय खलबली मच गई, जब एक महिला यात्री के पास से जिंदा गोली बरामद हुई। एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश के दौरान सीआईएसएफ ने महिला यात्री के पास से गोली बरामद की है। उक्त महिला का नाम एलिजाबेथ एल पीटर बताया जा रहा है। इसके पास से गोली बरामद होने की सूचना सीआईएसएफ की ओर से एयरपोर्ट थाने को दी गयी। जिसके बाद से थाने की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिला का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। फिलहाल थाने में पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जिस महिला के पास से गोली बरामद हुई है उसका नाम एलिजाबेथ एल पीटर है। वह अमेरिकी मूल की है। जमशेदपुर में रहती है। उसने रांची से दिल्ली के लिए एयर एशिया की फ्लाइट में टिकट बुक कराया था। एयरपोर्ट थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जब वह प्लेन बोर्ड करने के लिए आयी तब जांच के दौरान उसके पास से 40 बोर की गोली जब्त की गयी।

सूचना के मुताबिक एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने पूछा कि आखिर उनके पास से बरामद पिस्टल की एक गोली उन्हें कहां से मिली है। प्रारंभिक दी जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त महिला यात्री ने बरामद गोली के बारे में पुलिस को बताया है कि उसे यह रास्ते में पड़ा मिला था, जिसको लेकर वह यात्रा करने एयरपोर्ट पहुंची थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

CrimeJharkhandpatratupatratu

प्रेम प्रसंग में युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत राजा बागी निवासी...