Jharkhand

लोहरदगा : फलदार पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ आमदनी का श्रोत भी बन सकेंगे,राजेश रंजन

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट अमर गोस्वामी

लोहरदगा : हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा संचालित खान प्रभाग लोहरदगा द्वारा संचालित बगडू हिल बॉक्साइट माइंस अंतर्गत सीएसआर कार्यक्रम के तहत 59 किसानों के बीच 200 आम एवं 200 लीची के उन्नत किस्म के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर विभाग के अधिकारी भास्कर सिन्हा ने किया। मौके पर उपस्थित बगडू की मुखिया रानी मिंज ने कहा कि उन्नत किस्म के फलदार पौधों से क्षेत्र के लोगों का आमदनी बढ़ेगा। यह हिंडालको द्वारा सराहनीय पहल है।
अपने संदेश में महाप्रबंधक खान राजेश रंजन अंबस्ठा ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ फलदार पौधे लगाने से आनेवाले समय में यह आमदनी का श्रोत भी बनेगा। सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार ने कहा है कि फलदार पौधों से पौधारोपण की प्रवृति आएगी साथ ही आय का स्रोत भी बढ़ेंगे।


खान प्रबंधक राज सिन्हा ने कहा है कि फलदार पौधों को किसान बढ़चढकर लगाइए। पर्यावरण संरक्षण भी होगा एवं आमदनी का स्रोत के लिए बेहतर विकल्प है। मौके पर ग्रामीण के अलावे वरीय अधिकारी अनिल सिंह, रानी कुमारी, भूगर्भशास्त्री गौरी शंकर, मानव संसाधन विकास विभाग के अधिकारी अभिनव ठाकुर, बंधन भगत, पंचम लोहरा, वीरेंद्र उरांव, रामदेव उरांव, बुधवा उरांव, शीला, उषा, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी भास्कर सिन्हा ने की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...