झारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा की बीमार रीमा का नहीं बन रहा था आयुष्मान, राशनकार्ड में नाम सुधार के लिए 6 महीने से लगा रही थीं चक्कर; डीसी ने लिया संज्ञान

Share
Share
Khabar365news

जिले की एक गरीब महिला रीमा कुमारी, जो ग्राम टाकु पतराटोली, टाटी की रहने वाली हैं, पिछले छह महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें आयुष्मान कार्ड नहीं मिल पाया है। रीमा पथरी की गंभीर समस्या से जूझ रही हैं। जांच में डॉक्टरों ने उनके शरीर में 12 एमएम का स्टोन पाया है और तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह इलाज नहीं करा पा रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्हें मुफ्त इलाज मिल सकता था, मगर राशनकार्ड में नाम के मिसमैच की वजह से उनका कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। अब कांग्रेस और  प्रशासनिक पहल से इस समस्या के समाधान का रास्ता खुल गया है। 

कांग्रेस की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ब्यूटी मंडल ने इस मामले को उजागर किया। उन्होंने ट्वीट कर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और जिला प्रशासन से अपील की है कि रीमा की मदद की जाए। ब्यूटी मंडल ने लिखा है कि रीमा छह महीने से आपूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए ताकि रीमा का इलाज हो सके। इसके बाद लोहरदगा डीसी ने मामले का संज्ञान लिया और उन्होंने रीमा कुमारी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकता के लिए कहा है और साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जल्द मामले का समाधान के लिए कहा है।  

रीमा का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, मगर हर बार उन्हें नई तारीख देकर टाल दिया गया। अब सरकार और जिला प्रशासन से उम्मीद बनी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरकार सुधरे नहीं तो सत्ता से बेदखल होगी बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के इन इलाकों में आज 2 से 6 घंटों के लिए बिजली रहेगी बाधित

Khabar365newsरांची स्थित हरमू और कोकर इलाके में आज शुक्रवार  20 फरवरी को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली में महानगरों से रांची आने पर स्पेशल ट्रेन की मांग तेज

Khabar365newsहोली पर्व नजदीक आते ही देश के प्रमुख महानगरों से रांची आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC उम्र सीमा विवाद: हाईकोर्ट सख्त, अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म की अनुमति

Khabar365newsझारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 यानी 14वीं...