हजारीबाग

बकरीद को लेकर लोहसिंघना थाना अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द और सुरक्षा पर जोर

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर लोहसिंघना थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने किया।

बैठक में बकरीद के अवसर पर कानून-व्यवस्था, आपसी भाईचारा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह या असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें।

इस दौरान थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बेहद प्रभावशाली संदेश देते हुए कहा कि “लोहसिंघना थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व पूरी शांति, सुरक्षा और सौहार्द के साथ संपन्न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह, अशांति या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन निडर होकर पर्व मनाएं, पुलिस हर पल आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।”
थाना प्रभारी की सक्रिय कार्यशैली और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की बैठक में मौजूद लोगों ने भी सराहना की। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की रणनीति से यह स्पष्ट दिखा कि पुलिस प्रशासन त्योहार को लेकर पूरी तरह मुस्तैद और सजग है।
बैठक में समाजसेवी इम्तियाज हसन, पूर्व वार्ड पार्षद फिरोज आलम, वार्ड पार्षद वसीम खान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सबा करीम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश सिंहा सहित पुलिस पदाधिकारियों में सब इंस्पेक्टर सत्यम कुमार गुप्ता, सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार रंजन, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार गुप्ता, एएसआई ओमप्रकाश एवं काशीनाथ सिंह मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

हजारीबाग

हजारीबाग यातायात पुलिस का सख्त एक्शन: नियम तोड़ने वालों पर चला अभियान, यातायात प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता फिर आई सामने

Khabar365newsहजारीबाग: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के...