Hazaribagh

अटल भवन में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित रतन टाटा के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच के प्रधान कार्यालय सदानंद रोड स्थित अटल भवन में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित रतन टाटा के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल विचार मंच के सदस्यता प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि उद्योग जगत के महानायक रतन टाटा का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने न सिर्फ टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा बल्कि भारतीय उद्योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाए। उन्होंने आगे कहा कि उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई ऐतिहासिक अधिग्रहण किया और समाज कल्याण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। रतन टाटा की विरासत हमेशा प्रेरणादायक रहेगी और उनका जाना देश को गहरे शोक में डाल गया है। बता दे की वर्तमान में टाटा समूह की कमान एन चंद्रशेखर जी के हाथों में है जो रतन टाटा जी के 28 दिसंबर 2012 को टाटा संंस के अध्यक्ष के रूप में रिटायर होने के उपरांत बने हैं।
शोक सभा में उपस्थित हिमांशु कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रतन टाटा जी ने भारत में कम आय वालों के लिए नैनो कार का निर्माण करवा कर उन कम आय वालों के कार मालिक बनने के सपनों को पूरा किया। उन्होंने नैनो कर से लेकर जगुआर तक के निर्माण के करने निर्णयों ने उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में उनके योगदान को पूरा भारत ही नहीं बल्कि पुरा विश्व ऋणी रहेगा। रतन टाटा के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई आने वाले समय में संभव ही नहीं है।आज हमने एक अनमोल हीरा खो दिया। शोक सभा में मुख्य रूप से विपिन कुमार सिन्हा, राजेश सहाय, अशीष सिंह,तलत सब्बीर उर्फ बाबू खान, जुबेर अहमद, शैलेंद्र कुमार, मनीष कुमार, राजेंद्र स्वर्णकार, प्रियंवदा, अजय कुमार, विल्सन निरंजन, राजेंद्र प्रसाद राजा, वेद प्रकाश, अमर कुमार पांडे सहित अटल विचार मंच के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए उक्त जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...