JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीटीपीएस में कटआउट के जगह भगवान बिरसा मुंडा का लगेगा आदम का प्रतिमा – रोशन लाल चौधरी विधायक

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु
पीटीपीएस अंतर्गत डी ए वी स्कूल के समीप भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा का 125 वी पुण्यतिथि मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम कटिया बस्ती पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन भाजपा युवा नेता गणेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा के माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत धूप ,अगरबत्ती, पुष्प एवं माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा के कटआउट पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 ई को हुआ था इनका प्रारंभिक शिक्षा सालगा गांव के जर्मन मिशन स्कूल में हुई, लेकिन ईसाई मिशनरियों के तौर-तरीकों से मोहभंग होने के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया। उनकी मृत्यु 9 जून 1900 को रांची जेल में हुई। साथ में जल्द से जल्द भगवान बिरसा मुंडा का आदम कद प्रतिमा उक्त स्थल पर लगाने की बात कही। मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से पहले जितने भी विद्रोह हुए वह जमीन बचाने के लिए हुए। लेकिन बिरसा मुंडा ने तीन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उलगुलान किया। पहला, वह जल, जंगल, जमीन जैसे संसाधनो की रक्षा करना चाहते थे। दूसरा, नारी की रक्षा और सुरक्षा तथा तीसरा वे अपने समाज की संस्कृति की मर्यादा को बनाये रखना चाहते थे। 1894 में सभी मुंडाओं को संगठित कर बिरसा ने अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आन्दोलन चलाया। 1895 में उन्हें गिरफ्तार कर हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गई। दो साल बाद बिरसा जेल से बाहर आये तो उन्हें यह अनुभव हुआ कि विद्रोह के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन ,उप मुखिया नंदकिशोर महतो, भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वारिस खान, सानिध्य के सचिव अमित कुमार सिंह, राजेंद्र महतो,हेसला पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र झा, पंच मंदिर पंचायत के पूर्व मुखिया राहुल रंजन ,रणधीर कपूर ,अशोक ठाकुर ,सुबोध ठाकुर ,कन्हैया कुमार, अशोक महतो, कृष्णा कुमार उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...