BreakingJharkhand

इश्क बना हत्या की वजह, एक माह बाद कंकाल मिला

Share
Share
Khabar365news

एक ही लड़की से इश्क के चक्कर में जीजा ने साले की हत्या कर दी। मामला गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थानाक्षेत्र अंतर्गत सियारंगी गांव का है। मृतक का कंकाल, हत्याकांड के पूरे 1 महीने बाद धनबाद जिला स्थित टुंडी थानाक्षेत्र के बसहा जंगल से मिला है। मृतक की पहचान शंकर सिंह उर्फ बिंदू के रूप में की गई है। पुलिस ने हत्यारोपी जीजा चंदन कुमार भोक्ता को गिरफ्तार किया है। आरंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी चंदन भोक्ता अपने साले शंकर सिंह को बीते 20 जून को धनबाद ले जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस का कहना है कि चंदन, शंकर को टुंडी के बसहा जंगल में ले गया जहां गमछे से गला घोंटने के बाद पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। दिलचस्प है कि चंदन ने ही पीरटांड़ थाने में शंकर की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले एक महीने से जांच टीम और परिजनों को गुमराह कर रहा था। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था, जिसकी वजह से परिजनों का शक गहराया। कहा जा रहा है कि परिजनों के अनुरोध पर जब पुलिस ने चंदन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया तो उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। उसने पुलिस को सामने कबूल किया है कि उसने ही शंकर की हत्या की और शव को जंगल में छोड़ दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शंकर का शव बरामद किया है। 

आरोपी चंदन कुमार भोक्ता ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि वह पिछले काफी समय से यूपी की एक लड़की से फोन पर बातचीत किया करता था। बाद में उसने साले शंकर उर्फ बिंदू से भी लड़की की बात कराई। चंदन का कहना है कि बाद में वह लड़की, केवल शंकर से बात करने लगी। शंकर भी उस लड़की से शादी करना चाहता था। चंदन का कहना है कि उसने शंकर से ऐसा करने को मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसी बात से नाराज होकर उसने पूर्व नियोजित साजिश के तहत शंकर की हत्या कर दी। 

चंदन के कबूलनामे के बाद पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर  के सहयोग से बसहा जंगल से शंकर का कंकाल बरामद किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भिजवा दिया। इस  घटना को लेकर परिजनों में शोक का माहौल है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...