Home हजारीबाग पदमा ओपी के नए प्रभारी बने श्रवण कुमार, अनुभव और कार्यकुशलता से कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती
हजारीबाग

पदमा ओपी के नए प्रभारी बने श्रवण कुमार, अनुभव और कार्यकुशलता से कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

Share
Share

पदमा (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के पदमा थाना ओपी में आज श्रवण कुमार ने थाना प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। अपने लंबे पुलिस सेवा अनुभव, अनुशासन, कार्यकुशलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए पहचान रखने वाले श्रवण कुमार के पदमा ओपी प्रभारी बनने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की उम्मीद जगी है।
श्रवण कुमार इससे पूर्व हजारीबाग सदर थाना में जेएसआई के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने हजारीबाग में लंबे समय तक यातायात थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। यातायात थाना प्रभारी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने, नियमों का पालन कराने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर उनकी सक्रियता और कार्यशैली की व्यापक सराहना की गई थी।
एक अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में श्रवण कुमार की सबसे बड़ी विशेषता उनकी तत्परता, सख्त लेकिन संतुलित कार्यशैली और मौके पर त्वरित निर्णय लेने की क्षमता मानी जाती है। चाहे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की चुनौती हो या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई गंभीर परिस्थिति, उन्होंने हमेशा जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई है।
पदमा ओपी का क्षेत्रफल और भौगोलिक स्थिति पुलिसिंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे में अनुभवी और सक्रिय अधिकारी के रूप में श्रवण कुमार की पदस्थापना से अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान और क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक समन्वय को और बेहतर बनाने की उम्मीद है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पैक्स चुनाव में कपिल देव सिंह ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, मनोज अग्रवाल बने उपाध्यक्ष

निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद शौकत सरवर की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग...

हजारीबाग

थाना प्रभारी श्रवण कुमार की कुशल रणनीति से चोरीकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार और विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

हजारीबाग। अपराध और अपराधियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई...

हजारीबाग

पुलिस के सामने फायरिंग कर भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में अंशु दुबे के पैर में लगी गोली

गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की अहम भूमिका, पुलिस की सतर्कता से...