BreakingJharkhand

RTO अफसर बन ठगी, 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांडेय थानाक्षेत्र से 2 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा प्रभारी साइबर डीएसपी आर.के. राणा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थानाक्षेत्र के पुनईडीह गांव के पास स्थित एक क्षतिग्रस्त नर्सरी भवन में कुछ लोग मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. कैफ अंसारी (21) और मो. इरशाद अंसारी (19) के रूप में हुई है। दोनों गांडेय थाना क्षेत्र के बक्सीगरजा गांव के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर खुद को RTO अधिकारी और डॉक्टर बताकर लोगों को फोन करते थे। वे चालान और डॉक्टर अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

पुलिस ने उनके पास से 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, एक आईपैड और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 22/2026 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...