BreakingJharkhand

जामताड़ा से छात्र गायब, पिता पर शक

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा : जामताड़ा शहर के दुमका रोड से कक्षा 7 का 13 वर्षीय छात्र तेजस कुमार शुक्रवार सुबह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो उनके मामा सूरज कुमार ने जामताड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में मामा सूरज कुमार ने बच्चे के पिता जो हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी गांव के निवासी हैं पर अपहरण की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 में बच्चे की मां की हत्या उसके पिता द्वारा कर दी गई थी। इस दुखद घटना के बाद से ही तेजस अपने दो अन्य भाई के साथ जामताड़ा स्थित मामा के घर में रह रहा था।

​शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे तेजस घर से अचानक गायब हो गया। आवेदन मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस हरकत में आ गई है और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर बच्चे को खोजने में जुट गई है। लापता बच्चे के मामा सूरज कुमार और परिजनों ने आम जनता से बच्चे को खोजने में मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपील की है कि यदि यह बच्चा कहीं भी दिखाई दे, तो तुरंत परिजनों या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
लापता बच्चे के परिजनों ने सूचना देने के लिए 9006077701 मोबाइल नंबर भी जारी किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...