Home Breaking मुठभेड़ में घायल शिक्षक गैंग का सदस्य निकला
BreakingHazaribaghJharkhand

मुठभेड़ में घायल शिक्षक गैंग का सदस्य निकला

Share
Share

हजारीबाग : हजारीबाग में पुलिस के साथ मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का सदस्य मोहम्मद रागिब अफजल शिक्षक निकला। वह हजारीबाग इंटर कॉलेज, बड़कागांव में पढ़ाता है। पुलिस ने बताया कि यह पहले भी पॉक्सो केस में जेल जा चुका है। एसपी अमन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी केरेडारी थानाक्षेत्र के पगार ओपी क्षेत्र में संचालित चंद्रगुप्त कॉल खनन परियोजना के परिवहन मार्ग के आसपास खड़े ट्रकों और बूकरू पचडा रोड बैरियर के आसपास एक अपाचे मोटरसाइकिल से 2 अपराधी कुछ पर्चा छोड़कर बूकरू जंगल की ओर जा रहे हैं। एसपी ने तुरंत एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने तत्काल अपराधियों की खोजबीन के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

एसपी ने बताया कि टीम को सुबह 3:15 बजे बुकरू गांव के जंगल के पास एक अपाचे से 2 लोग सवार होकर आते हुए दिखे। पुलिस वाहन को देखकर अपाचे चालक गाड़ी को जंगल की दिशा में मोड़कर भागने लगा। सशस्त्र बल के द्वारा घेराबंदी कर उनका पीछा किया गया। इसी क्रम में मोटरसाइकिल चालक असंतुलित होकर गिर गया। दोनों अपराधी बाइक वहीं छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। बताया जाता है कि भागने के क्रम में अपराधियों ने पीछा कर रहे पुलिस के जवानों पर फायरिंग की। पुलिस का दावा है कि उन्होंने मोर्चा संभालते हुए अपराधियों से कहा कि वे हथियार डालें, लेकिन उन्होंने दोबारा फायरिंग की। पुलिस के जवानों ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो एक अपराधी के पैर में जा लगी। गोली लगने से अपराधी के हाथ से हथियार छूट गया और पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी धर-दबोचा।

एसपी अमन  कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में बड़कागांव का रहने वाला मोहम्मद रागिब अफजल घायल हुआ है। पुलिस ने चट्टी बरियातू चट्टी निवासी जितेंद्र सोनी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया है कि वे राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और कुछ समय पहले ही ट्रांसपोर्टिंग रोड में चंद्रगुप्त कंपनी द्वारा लेवी नहीं दिए जाने पर उन्हें धमकाने और डराने के लिए पर्चा छोड़ने गए थे। पुलिस को इन अपराधियों के पास से 1 देशी पिस्टल, 3 मोबाइल फोन और अपाचे बाइक मिली है। मुठभेड़ में घायल मो. रागिब अफजल पॉक्सो के केस में 13 महीने जेल में रह चुका है। पुलिस, जितेंद्र सोनी का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
CrimeBreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू एयरटेल टावर चोरी के मामले में एक आरोपी को भेजा गया जेल।

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल कंपनी के...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ मनाया गया

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...