JharkhandpatratupatratuRamgarh

ब्रह्माकुमारीज पतरातू और भुरकुंडा सेवाकेंद्र का मुख्य सेवाकेंद्र मेरीन ड्राइव,जमशेदपुर स्थित यूनिवर्सल पीस पैलेस का प्रथम वार्षिक समारोह सेवाकेंद्र में भव्य रूप से मनाया गया।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

एक वर्ष में यूनिवर्सल पीस पैलेस रीट्रीट सेन्टर , मेरीन ड्राइव, सोनारी, जमशेदपुर द्वारा अनेकों आध्यात्मिक कार्यक्रम सफल हुआ – राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी

कार्यक्रम में अनेकों मेहमानों का आगमन हुआ। मुख्य रूप से सैकड़ो पुरूस्कारों से सम्मानित उड़िसा से पधारे बीके डॉ नथमल अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक ज्यूरिस्ट विंग , बीके कृष्णा , बिहार बिजनेस विंग संयोजक, स्वामी मुक्तत्मा, सचिव,भारत सेवा आश्रम, जमशेदपुर,तारुबाला कामनी,पुरवी घोष,अंसु सरकार, बीके रागिनि, बीके संजू, बीके सुधा ,बीके रोशन , बीके रामदेव और मंच संचालक बीके डॉ पीयूष रंजन और नृत्य राजश्री वा स्वीटी बहन ने प्रस्तुति दी।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोल्हान प्रमुख सेवाकेंद्र यूनिवर्सल पीस पैलेस रीट्रीट सेन्टर, मेरीन ड्राइव, सोनारी, जमशेदपुर का भव्य प्रथम वार्षिक समारोह का गुरूवार को आगाज हुआ , दीप प्रज्ज्वलन ,90 वां त्रिमूर्ती शिव जयंती शिव ध्वजारोहण और केक कटिंग के साथ, अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वार्षिक समारोह को यादगार बनाया गया।

कोल्हान क्षेत्र कि प्रमुख संचालिका वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी ने कहा कि यह मुख्य सेवाकेंद्र द्वारा मानव कल्याणार्थ पीछले एक वर्षों में सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित हुए है जिसमें कोल्हान क्षेत्र के लोगों को सच्चा शांति और सुख की प्राप्ति हुई है। आगे उन्होंने कहा कि 15 ब्रह्माकुमारी बहनों का समर्पण समारोह,पांच देशों से 42 लोगों का कार्यक्रम, वकीलों और जजों के सम्मेलन, शिक्षाविदों का सम्मेलन,कवि सम्मेलन, कलाकारों के लिए का कार्यक्रम आदि आध्यात्मिक कार्यक्रमों से अनेकानेक लाभ हुआ है।

राजयोगी बीके डॉ नथमल अग्रवाल ने कहा कि झारखंड और बिहार का यह पहला रीट्रीट सेन्टर है जिसके द्वारा एक वर्ष में विभिन्न प्रभागों द्वारा सैकड़ों कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कोल्हान क्षेत्र सहित 27 सेवाकेंद्र एवं उप सेवाकेन्द्र सुचारू रूप से अंजू दीदी के निर्देशन में चल रहा है। दीदी के त्याग तपस्या और अथक सेवा का फल है।

आंसू सरकार ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा । मैं हठयोग के साथ साथ राजयोग भी अवश्य करूंगा।आप समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। यहां आकर गहन शांति का अनुभव किया हूं।

पुरबी घोष , लाइंस क्लब ने कहा कि मैं संस्था से लंबे समय से जुड़ी हुई हूं और अंजू दीदी का मुझे आपार स्नेह मिला है। मैं यहां कोशिश करती हूं कि हर कार्यक्रम को अटेंड करूं। यह संस्था समाज के लिए वरदान है। सभी यहां आकर गहन शांति का अनुभव कर सकते हैं।

श्रीमति तरूबाला कमानी , उद्यमी वा प्रसिद्ध समाजसेवी ने कहां कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ही विश्व परिवर्तन होगा। संस्थान से जुड़े सभी भाई बहनों में सकारात्मक आया है। सभी को जुड़ कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए। स्व परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन होगा।

समस्तीपुर, बिहार से पधारे प्रसिद्ध व्यवसायी वा बीके बिहार व्यवसाय प्रभाग संयोजक राजयोगी बीके कृष्णा ने कहा कि खास जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र सहित अन्य स्थानों के लिए यह यूनिवर्सल पीस पैलेस रीट्रीट सेन्टर युग परिवर्तन का उदाहरण है। परमात्मा शिव बाबा द्वारा युग परिवर्तन का गुप्त दिव्य कर्तव्य चल रहा है। जो भी भाई बहनें परमात्मा को सत्य पहचान कर उनके पुण्य कार्यों में तन मन धन लगाते है, उन्हों 84 जन्मों का पुण्य मिल जाता है। राजयोगिनी अंजू दीदी को परमात्मा शिव बाबा ने निमित्त बनाकर मानव कल्याण कार्य करा रहें। आप स्थानीय लोगों नम्र निवेदन सेवाकेंद्र आकर अपना भाग्य महापरिवर्तन से पूर्व अवश्य प्राप्त कर लीजिए।

संत श्री मुक्तात्मा ,भारत सेवाश्रम संघ के सचिव ने कहा कि भारत ही वह देश है जहां से विश्व को आध्यात्मिकता का संदेश जाता है। 21 वीं सदी आध्यात्मिकता की सदी है। आध्यात्मिक संस्थानों से जुड़े रहने से हम ईश्वर से जुड़े होते हैं। हम लोगों को तन मन धन के साथ अच्छे गुणों से भी मदद कर सकते हैं।

कार्यक्रम में भी अतिथियों का संबोधन भी हुआ , और बीके अंजू दीदी ने गहन राजयोग मेडिटेशन द्वारा शांति का सभी को अनुभूति भी कराये कार्यक्रम के अन्त में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर शिव ध्वजारोहण के साथ प्रतिज्ञा भी कराया गया। सभी को महाप्रसाद ब्रह्माभोजन और ईश्वरीय सौगात भेंट भी किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...