CrimeHazaribagh

कटकमसांडी थाना की बड़ी कार्रवाई, NBW वारंटी धराएथाना प्रभारी शिवम गुप्ता की सक्रियता से फरार अभियुक्त पहुंचे सलाखों के पीछे

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग | कटकमसांडी
दिनांक 22/12/25 को कटकमसांडी थाना पुलिस ने कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए एक अहम सफलता हासिल की। G(F) Case No. 631/18 में लंबे समय से फरार चल रहे NBW वारंटी
अमृत यादव, पिता – डोडी यादव
मुंशी यादव, पिता – डोडी यादव
दोनों निवासी ग्राम बारीकोला झोंझी, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग
को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने किया, जिनकी सतर्कता, तेज कार्रवाई और मजबूत पुलिसिंग के कारण यह गिरफ्तारी संभव हो सकी। थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दोनों वारंटियों को दबोच लिया।
थाना प्रभारी शिवम गुप्ता की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून से भाग रहे अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को भी और मजबूत करती है। उनके नेतृत्व में कटकमसांडी थाना लगातार अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सक्रिय और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की वजह से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं और आमजन खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहा है।
कटकमसांडी पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत है कि कानून से ऊपर कोई नहीं और फरार अभियुक्त चाहे जितना समय बीता ले, पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकता।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveCrimeJamtadaJharkhand

गैस सेवा अपडेट कराने के नाम पे ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार...

Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Khabar365newsहजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

पाकुड़ में कथित लॉटरी का मकड़जाल: शमीम के घर छपाई, एक लाख अंसारी पर सप्लाई की चर्चा

Khabar365newsपाकुड़। जिले में कथित लॉटरी कारोबार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं...

ActiveBreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस ने साइबर क्राइम करते हुए महताब अंसारी को किया गिरफ्तार

Khabar365newsदिनांक-07.09.2026 जामताड़ा पुलिस को फिर एक बार साइबर के खिलाफ बड़ी सफलता...