झारखंडब्रेकिंग

घोर निराशाजनक बजट, चुनावी वादे पर नहीं किया कोई अमल: मनीष जायसवाल

Share
Share
Khabar365news

रांची | सोमवार को झारखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 का एक लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपए का बजट हुआ पेश। बजट झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया। इस बजट को घोर निराशाजनक बजट बताते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह बजट अबुआ सरकार का राग अलापने वाली गठबंधन सरकार का झारखंड कि जनता को बबुआ बनाने वाला बजट है और इस बजट से झारखंडियों का कोई भला नहीं होना वाला है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की हेमंत सरकार जिस चुनावी वादे के साथ सरकार में आई थी उससे झारखंड की जनता में इस बजट को लेकर एक आस जगी थी और लोगों को उम्मीद था कि बजट में चुनावी घोषणा पर सरकार अमल करेगी लेकिन इस बजट में बेरोजगार युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया। इस सरकार ने 10 लाख युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया था। मईया सम्मान की बात कहकर सरकार ने जो बजट का प्रावधान इस योजना के लिए किया है उसमें राज्य की आधी महिलाओं को भी यह लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसे ही विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन की राशि ढाई हज़ार करने की बात कहकर उनका भी बजट में कोई बढ़ाने का प्रावधान न करके उन्हें भी छला गया है। इस बजट से ना तो झारखंड का कोई हित होगा और ना ही झारखंडियों का ही कोई भला होगा। यह पुरी तरह दिशाहीन और झारखंड के हर वर्ग को ठगने वाला बजट है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...