झारखंडब्रेकिंग

बजट पर बोले बन्ना गुप्ता विकास के नए कीर्तिमान होंगे स्थापित

Share
Share
Khabar365news

आज झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश किया। इस बजट को लेकर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राज्य की गठबंधन सरकार ने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का दूरदर्शी एवं जनहित को ध्यान मे रखते हुए बजट पेश किया। जो पिछले वित्तीय वर्ष से 13% अधिक है। यह दर्शाता हैं कि हेमंत सरकार पार्ट 2 का मकसद सिर्फ सरकार चलाना नहीं बल्कि जनता तक चल कर सरकारी सुविधा और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह बजट एक तरफ झारखंड की सामाजिक कल्याण व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार, किसानों को कृषि सहायता और मजदूरों के सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार करेगा। 

जबकि दूसरी तरफ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शिक्षित झारखंड के सपने को भी साकार करेगा, साथ ही हेमंत सरकार पार्ट 1 के तर्ज पर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा, नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण, आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था एवं सुदूर एवं ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य व्यवस्था को पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। यह एक संतुलित और विकासोन्मुखी बजट हैं जो झारखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा मे अग्रसर होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...