झारखंडबिहार

अबुआ सरकार का बबुआ बजट, ठगा महसूस कर रहें हैं बेरोजगार युवा – रंजन चौधरी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के हेमंत सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल के पहले बजट से झारखंडवासियों को काफी आशाएं थी लेकिन सोमवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में झारखंड सरकार के साल 2025-26 के लिए जब बजट पेश किया तो झारखंडियों को खुद पर ठगा महसूस होने लगा। झारखंड के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया की यह अबुआ सरकार का बबुआ बजट है जो दिशाहीन एवं आधारहीन है जिसमें सिर्फ़ और सिर्फ़ जुमलेबाजी करके झारखंडियों को ठगा गया है। रंजन चौधरी ने बताया की चुनाव के पूर्व झारखंड की गठबंधन की सरकार ने जो वादे राज्य के बेरोजगार युवाओं से किए थे उस दिशा में पहल नहीं करके युवाओं को ठगा गया है। 10 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का इनका वादा अब वादा ही रह जाएगा ऐसा इस बजट से प्रतीत हो रहा है। महिला, किसानो, युवा और निम्न वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग और उच्च किसी को भी इस बजट से राहत मिलता प्रतीत नहीं हो रहा है। रंजन चौधरी ने बताया की झारखंड में गठबंधन की हेमंत सरकार की अपने पहले कार्यकाल में घोषणाओं पर अमल नहीं करके राज्य वासियों को ठगने के बाद दोबारा मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में तो आई लेकिन दूसरे कार्यकाल के अपने पहले बजट में भी झारखंड वासियों को निराश करके अपने मंसूबे को जता दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट से सबसे अधिक ठगा हुआ झारखंड के बेरोजगार युवा महसूस कर रहें हैं ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...