Hazaribagh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने बजट को बताया जनहितैषी और समावेशी

Share
Share
Khabar365news

यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है – मुन्ना सिंह

हजारीबाग-

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,45,400 करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने इसे जनहितैषी और समावेशी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट झारखंड के विकास को गति देने के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखता है। मुन्ना ने कहा कि सरकार ने इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी है, जिससे झारखंड के आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा, यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार ने आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय को भी सुनिश्चित किया है। जबकि बजट की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ विकास में बाधा डालना चाहता है। यह बजट झारखंड की जनता की उम्मीदों के अनुरूप है और इससे राज्य में नई विकास परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस बजट के माध्यम से झारखंड नए आर्थिक और सामाजिक विकास के रास्ते पर अग्रसर होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...