रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
शुक्रवार को सीमेंट कामगार यूनियन एटक पतरातू के द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नियोजन एवं मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्ट्राटेक सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड में गेट नंबर वन पर सांकेतिक धरना देते हुए समस्याओं के समाधान हेतु 13 सूत्री मांग पत्र सौपा गया ।
वही कामरेड मनोज कुमार महतो ने कहा कि यहां पर मजदूरों का बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है । वहीं मजदूरों को न्यूनतम वेतन नहीं दिया जाता है मजदूरों से 8 घंटा के बजाय 12 घंटा काम लिया जाता है ना तो मजदूर को सुरक्षा दी जाती है न सेफ्टी इक्विपमेंट दिया जाता है साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित रखा जाता है
अवकाश के दिन काम करने पर मजदूरों को डबल रोटी नहीं दिया जाता है वहीं दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर प्रदूषण हो रहा है अगल-बगल गांव में ग्रामीणों को ना तो सीएसआर फंड से सड़क की सुविधा ,ना बिजली ,स्वास्थ्य शिक्षा कुछ भी नहीं दिया जा रहा आने वाले दिनों में अगर प्रबंधन यूनियन के मांगे नहीं मानती है तो अल्ट्राटेक सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड पतरातू के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा
जिसकी सारी जवाब दें अल्ट्राटेक प्रबंधन की होगी उपस्थित साथी- मनोज कुमार महतो,मनोज पहन, किशोर महतो, दिनेश महतो, संदीप ठाकुर, रामेश्वर यादव, प्रदीप सिंह, राजेश ठाकुर, मोहन साहू विजेंद्र कुमार, सत्यनारायण सिंह, शिव मिंज, संजीव, धनेश्वर राम, शमीम अंसारी ,अंशु बेदिया ,सागर बेदिया ,आकाश साहू ,रमेश महतो ,निशु कुमार मौजूद थे।
Leave a comment