Breakingदेशब्रेकिंग

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 23 की दर्दनाक मौत

Share
Share
Khabar365news

गोवा से आगजनी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में बीती रात आग लगने से 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में कई पर्यटक बताये जा रहे हैं। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोवा के मुख्यमंत्री सहित कई लोगों ने दुख जताया है. वहीं मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा “मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ गोवा के अरपोरा में एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में भीषण आग लगने से कम से कम 23 लोगों की जान चली गई है। आग लगने की खबर बीती आधी रात को मिली, जिसके बाद इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। वहीं बचाव कार्य में भी जुट गई। 

मिली जानकारी के अनुसार स्थिति को काबू करने में अधिकारी रात भर लगे रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “गोवा जैसे टूरिज्म वाले राज्य के लिए यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग गैर-कानूनी तरीके से ऐसी चीजें चलाते हैं, और आग लगने की घटना हुई। 23 लोगों की जान चली गई। सरकार इस घटना की जांच करेगी। जांच में आग लगने के सही कारण का पता लगाया जाएगा। इसके लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे उन पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि पुलिस को आधी रात को घटना की सूचना मिली। अरपोरा में एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में रात 12:04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। आग पर अब काबू पा लिया गया। सभी लाशें निकाली गई। कुल 23 लोगों की मौत हुई है। पुलिस इस घटना के कारण की जांच करेगी। हम नतीजों के आधार पर कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों ने आग लगने के कारण की डिटेल में जांच शुरू कर दी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में यूट्यूबर के स्टूडियो में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; परिवार सुरक्षित

Khabar365newsगढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना: रुके हुए भुगतान फिर से भेजने की तैयारी

Khabar365newsमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शुरू में कई लाभुकों को राशि...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

विपरीत दिशा से आई अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, चालक गिरफ्तार

Khabar365newsगिरिडीह जिले में 12 फरवरी को विभिन्न कर्मचारी और श्रमिक संगठनों के...