JharkhandLohardaga

मौलाना जियाउल हक अशरफी ने रघुवर दास से किया शिष्टाचार भेंट मुलाकात, बुके देकर किया स्वागत!

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

विकास, युवाओं की भागीदारी और लोहरदगा बाईपास पर हुई सार्थक चर्चा!

लोहरदगा : राष्ट्रीय सहसंयोजक, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (उलेमा प्रकोष्ठ) एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मौलाना जियाउल हक अशरफी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान रघुवर दास ने आत्मीयता के साथ हाल-चाल जाना। मौलाना अशरफी ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सकारात्मक संवाद करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। युवा सम्मेलन में जोश और संवाद जानकारी के अनुसार, भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में रघुवर दास ने शिरकत कर सभा को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध जनों से सीधे संवाद स्थापित किया और भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल उरांव के समर्थन में जोरदार अपील की।


सभा में युवाओं के बीच खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। रघुवर दास ने लोहरदगा की स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु केंद्र सरकार, शासन-प्रशासन तथा हिंडालको कंपनी के माध्यम से आवश्यक सहयोग दिलाने की बात कही।


विशेष रूप से लोहरदगा बाईपास रोड के निर्माण कार्य पर भी चर्चा हुई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कार्य को सुचारू एवं तेज़ी से पूरा कराया जाएगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था बेहतर हो।
विकास और संवाद की नई पहल मुलाकात को क्षेत्रीय विकास और सामाजिक संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौलाना जियाउल हक अशरफी ने कहा कि विकास, सद्भाव और जनसरोकार के मुद्दों पर निरंतर संवाद ही क्षेत्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस मुलाकात से लोहरदगा में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...