JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू अंचल कार्यालय में सीओ और ग्रामीणों की बैठक , बैठक विफल

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमीत कुमार पाठक पतरातु

पालु पंचायत अंतर्गत ग्राम किरीगडा के ग्रामीण अंचलाधिकारी पतरातु एवं रेलवे के पदाधिकारी के साथ अंचल कार्यालय पतरातू में एक बैठक हुई। बैठक में रेल सरकार द्वारा PVUNL एनटीपीसी पतरातु के लिए जो नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना है इसी संसम्बन्ध में चर्चा किया गया। बैठक में किसी भी प्रकार का कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि जब तक ग्रामीणों के साथ कोई आम सहमति नहीं बनती है तब तक किसी भी स्थिति में नई रेलवे लाइन को बिछाने नहीं दिया जाएगा। क्योंकि यह नई रेलवे लाइन अगर बिछाई जाती है तो ग्राम किरीगड़ा पूरी तरह से उजड़ एवं बर्बाद हो जाएगा क्योंकि यह नई रेलवे लाइन गांव के बीचो-बीच से बिछाने की योजना बनाई गई है इसलिए किसी भी कीमत पर हम ग्रामीण जमीन नहीं देंगे जान दे देंगे लेकिन नई रेलवे लाइन बिछाने नहीं देंगे।

बैठक में ब्रजेश सिंह, संतोष सिंह, अरविंद सिंह ,मुकेंद्र सिंह ,राहुल सिंह, कामेश्वर साहू, सिकंदर सिंह, शत्रुघन कुमार ,हरदेव सिंह ,भूपेंद्र कुमार, हरदेव सिंह, ओंकार सिंह, राजस्थान प्रकाश साहू, देवानंद सिंह, प्रवीण कुमार, संजय प्रजापति ,करण कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु संघ शताब्दी के पूरे होने के उपलक्ष...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

क्षेत्र में बढ़ते ड्रग्स और नशाखोरी को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी की चिंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...