Jharkhand

लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय,नोडल व प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान :- किस्को

लोहरदगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज मंगलवार को लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों को लेकर सभी कोषांगों के वरीय, नोडल व प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में मतदाता सूची, मतदाता पर्ची का वितरण, पीठासीन पदाधिकारी के लिए अब्सेंटी, शिफ्ट और डिलिट मतदाता की सूची उपलब्ध कराना, मतदाता पहचान पत्र का वितरण, मतदान कर्मियों का रेण्डमाइजेशन, पोस्टल बैलेट के लिए प्राप्त आवेदन की स्थिति, मतदान केंद्र के लिए रूट प्लान,कम्युनिकेशन प्लान, ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम, बैलेट पेपर की स्थिति, निर्धारित मतदान केंद्रांे की स्थिति, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में की जा रही कार्रवाई, व्यय की मॉनिटरिंग, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/सोशल मीडिया के मॉनिटरिंग की स्थिति,माइक्रोऑब्जर्वर के प्रतिनियुक्ति व प्रशिक्षण, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के शिकायत के लिए अधिष्ठापित कंट्रोल रूम, आईटी एप्लीकेशन व महत्वपूर्ण टॉल फ्री नंबर की स्थिति, मतदान दिवस के लिए की जानेवाली तैयारी, सभी प्रखण्डों में मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं व प्रतिनियुक्ति वॉलेंटियर्स की स्थिति, मतदान केंद्र के लिए वाहन की व्यवस्था, मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की स्थिति, विधि-व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस, अपर समाहर्ता जीतेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोंरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुजाता कुजूर समेत अन्य कोषांगों के वरीय,नोडल,प्रभारी पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...