Jharkhand

स्कूटी सवार गुमला निवासी की मौत लातेहार निवासी गंभीर रिम्स रेफर

Share
Share
Khabar365news

बक्शी डीपा सरहुल देख घर लौट रहे थे अपने दोस्तों के साथ घर कुडू प्रखंड विकास पदाधिकारी की मदद से भेजा गया सदर अस्पताल

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

लोहरदगा: कुडू थाना क्षेत्र के कड़ाक के समीप मुख सड़क पर शनिवार दोपहर बाद हुई सड़क दुर्घटना में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, वही अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों युवक रोड पर पड़े थे इसकी सूचना लोगों ने एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी परवीन साव को दी गई उन्होंने पिकअप वाहन से घायलों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल पहुंचाया गया । सदर अस्पताल में इलाज करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार एक स्कूटी पर सवार बक्शी डीपा सरहुल समारोह शामिल होकर तीन युवक लाधुप सेन्हा जा रहे थे। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर कड़ाक के समीप मुख सड़क पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में मृत युवक की पहचान गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के किरतो टोली निवासी गंगाधर बाखला के पुत्र


25 वर्षीय विवेक आनंद भगत के रूप में हुई है वही दुर्घटना में घायल अन्य दो युवक लातेहार जिला के लाधुप सेन्हा निवासी लरकु मुंडा के पुत्र 28 वर्षीय अनिल मुंडा और बालेश्वर मुंडा के पुत्र 24 वर्षीय कुलदीप मुंडा शामिल है दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अनिल मुंडा और कुलदीप मुंडा को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। वही मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए स्थानीय पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...